सहयोग से ही अपराध पर अंकुश संभव
बहरोड़. पुलिसथाना पर रविवार को थाना प्रभारी वीरेंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि सर्दी के दिनों में चोरी की वारदात होने की संभावना अधिक रहती है तथा रात के समय अपराधी वारदात को अंजाम देते हैं। इससे शहर के हाईवे मैन चौक, पुराना स्टैंड तसींग मोड़ सहित औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे जन सहयोग से लगाने से अपराधियों की शीघ्र पहचान करना संभव हो सकेगा। बैठक में सीएजी सदस्य एडवोकेट हुकमचंद शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश यादव ने रात में गश्त बढ़ाने होटल-ढाबों पर अवैध रूप से शराब परोसने पर कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में कांग्रेसी नेता केजी कौशिक, लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, विक्रम यादव आदि मौजूद रहे।
नीमराना.अपराधएवं अपराधियों पर कारगर अंकुश लगाने के लिए आमजन सहित सीएलजी सदस्य भी पुलिस का सहयोग कर अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए महत्ती भूमिका निभाएं। बहरोड़ पुलिस वृत्ताधिकारी डॉ. तेजपालसिंह रविवार शाम को नीमराना पुलिस थाने पर आयोजित सीएलजी की बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में थानाधिकारी बृजेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि सर्दियों में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर चौकीदार नियुक्त करें।