- Hindi News
- नाबालिग लड़की का सुराग नहीं, आज सौंपेंगे ज्ञापन
नाबालिग लड़की का सुराग नहीं, आज सौंपेंगे ज्ञापन
थानागाजी | प्रतापगढ़थानांतर्गत धोलीदांती गांव से अपहृत हुई बेवा महिला की नाबालिग बेटी का 14 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। घटना से आक्रोशित लोग सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लड़की की बरामदगी की मांग करेंगे। मामले को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें लड़की की मां ने बताया कि उसकी लड़की काे 30 नवंबर की रात धोलदांती निवासी युवक हरलाल मीणा हथियार का भय दिखाकर जबरन ले गया। इस युवक ने एक साल पहले भी उसकी बेटी का अपहरण कर ज्यादती की थी।
इस पर प्रतापगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी के बुलंद हो गए और उसने 30 नवंबर की रात दूसरी बार लड़की का अपहरण कर लिया। इस संबंध में भी 2 दिसंबर को प्रतापगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस बार भी मामले में कार्रवाई नहीं की है। बेवा महिला की गुहार पर लोगों ने न्याय मिलने तक संघर्ष करने की रणनीति बनाई। इस पर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में मनोज सिंह, गोविंद सिंह, चंद्र सिंह, राजसिंह, कानसिंह, सुमेर सिंह, भवानी सिंह आदि मौजूद थे।