शिविर में 189 रोगियों को परामर्श
अलवर. आरडीएनसीमित्तल फाउंडेशन, मित्तल फाउंडेशन एवं मित्तल ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से रविवार को लक्ष्मणगढ़ की खंडेलवाल धर्मशाला में निशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र रोग परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 189 रोगियों को चिकित्सा परामर्श दिया गया। इनमें से 43 नेत्र रोगी ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। इनके निशुल्क ऑपरेशन मित्तल हॉस्पिटल में किए जाएंगे। शिविर में रोगियों की निशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी जांच की गई। शिविर में फिजीशियन डॉ. एससी मित्तल एवं डॉ. एसके जैन, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सुधीर गुप्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश जैन, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. माधवी कुंदनानी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गर्ग, डॉ. संदीप सैनी एवं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शशिभूषण शर्मा ने रोगियों को चिकित्सा परामर्श दिया।