पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरिस्का में पहली बार दिखा ऑरियन्टल पाइड हॉर्नबिल

सरिस्का में पहली बार दिखा ऑरियन्टल पाइड हॉर्नबिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. सरिस्का| सरिस्काबाघ परियोजना में पहली बार ऑरियन्टल पाइड हॉर्नबिल प्रजाति का पक्षी दिखाई दिया है। सरिस्का में अब तक इंडियन ग्रे हॉर्नबिल ही दिखाई देता रहा है। यह पहला मौका है कि जब इस पक्षी की यह नई प्रजाति दिखाई दी है। बाघ अभयारण्य के अजबगढ़ इलाके में करीब एक महीने से यह पक्षी दिखाई दे रहा है। नई हॉर्नबिल प्रजाति के पक्षी के सरिस्का में प्रवास पक्षी विशेषज्ञों के लिए खुशखबरी है।

सरिस्का के क्षेत्र निदेशक आरएस शेखावत का कहना है कि ऑरियन्टल पाइड हॉर्नबिल मुख्यत ऐसे वन क्षेत्र में पाया जाता है, जहां ऊंचे फलदार वृक्ष होते हैं। वहां कीट पतंगे भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पक्षी भारत में उत्तर-पूर्व इलाके तराई वाले क्षेत्रों में मिलता है। जहां सेमी एवरग्रीन एवरग्रीन वन क्षेत्र मिलते हैं। यहां पेड़ हमेशा हरे भरे रहते हैं। यह पक्षी जोड़े में रहता है।