पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पेशल ऑडिट में खुल सकती हैं घपले की परतें

स्पेशल ऑडिट में खुल सकती हैं घपले की परतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. कोष कार्यालय में पेंशनर डायरियों में मिले 60 लाख के घपले की विस्तृत जांच के लिए पेंशन निदेशालय से जल्दी ही स्पेशल ऑडिट करवाई जाएगी।
कोषाधिकारी ज्योति भारद्वाज ने पेंशन निदेशक को पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए स्पेशल ऑडिट कराने की मांग की है। जिला कोषाधिकारी का कहना है कि डायरियों की संख्या ज्यादा है और कार्यालय में इतना स्टाफ नहीं है कि इन डायरियों की जांच स्थानीय स्तर पर की जाए। इसलिए हमने निदेशालय से इन डायरियों की स्पेशल ऑडिट करवाए जाने के लिए लिखा है।

इनका कहना है कि स्पेशल ऑडिट में होलसेल भंडार द्वारा की गई अनियमितताओं की संख्या बढ़ सकती है। गौरतलब है कि जिला कोषाधिकारी द्वारा गठित टीम ने पेंशनर डायरियों में 60 लाख रुपए का घपले पकड़े हैं। इस खबर का प्रकाश दैनिक भास्कर ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से किया।