- Hindi News
- मिड डे मील मामले में डीईओ ने दिए जांच के आदेश
मिड डे मील मामले में डीईओ ने दिए जांच के आदेश
अलवर. लक्ष्मणगढ़के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोनाखेड़ा में मिड डे मिल खाने से दस बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में डीईओ ने लक्ष्मणगढ़ बीईईओ को मामले की जांच करते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। डीईओ ने बीईईओ आदेश जारी करते हुए कहा है कि बीईईओ खुद मौके पर जाकर व्यक्तिगत रूप से जांच करें और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गौरतलब है कि सोमवार को स्कूल के दस बच्चों की तबीयत मिड डे मिल खाने के कारण खराब हो गई थी।