अलवर. बहरोड़. राजीवकाॅलोनी स्थित एक मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर बाइक चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि काॅलोनी निवासी अनुराग यादव उर्फ टोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि में बाइक को अंदर खड़ी कर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। बुधवार सुबह गेट का ताला टूटा तथा बाइक चोरी मिली।