पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक स्तर पर वितरित होंगे गार्गी पुरस्कार

ब्लॉक स्तर पर वितरित होंगे गार्गी पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. राज्यसरकार द्वारा होनहार बेटियों को दिए जाने वाले गार्गी प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए बेटियों को मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। सरकार ने नए आदेश जारी करते हुए इन पुरस्कारों का जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के स्थान पर ब्लॉक स्तर पर किए जाने के आदेश जारी किए हैं। डीईओ सरदारमल यादव ने बताया कि पुरस्कृत होने वाली बालिकाओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। अब जिला मुख्यालय के स्थान पर ब्लॉक स्तर पर ये पुरस्कार वितरित किए जाएंगे गौरतलब है कि बसंत पंचमी के मौके पर प्रति वर्ष मेधावी बेटियों को गार्गी पुरस्कार दिए जाते हैं।