- Hindi News
- सेना भर्ती में 1100 को मिला ग्राउंड फिटनेस का लेबल
सेना भर्ती में 1100 को मिला ग्राउंड फिटनेस का लेबल
^लिखित परीक्षा 26 अक्टूबर को होगी, उम्मीद है इसमें 15 सौ से 18 सौ के बीच दौड़ मेडिकल में पास अभ्यर्थी बैठेंगे। कर्नलएसके शर्मा, भर्तीनिदेशक
भास्कर न्यूज | अलवर
सेनाभर्ती रैली में दौड़े साढ़े 47 हजार युवाओं में से महज 11 सौ ही ग्राउंड पर मेडिकली फिट थे। इन सभी को ग्राउंड फिटनेस कैटेगरी में रखा गया है। करीब साढ़े चार सौ टेंपरेरी अनफिट अभ्यर्थियों को मिलिट्री अस्पताल अलवर और जयपुर के लिए रैफर किया गया है। वहां जांच के बाद काफी युवक फिट होकर रहे हैं। ये सभी युवक फिट हो जाते हैं तो 26 अक्टूबर को अलवर एआरओ में होने वाली लिखित परीक्षा में कुल 15 सौ युवकों के बैठने की संभावना है। इसमें एजुकेशन हवलदार भर्ती के युवक भी शामिल हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि लिखित परीक्षा में एक सीट पर करीब तीन अभ्यर्थियों का मुकाबला होगा। हालांकि सेना की ओर से कुल कितने पदों पर सोल्जर, क्लर्क और एजुकेशन हवलदारों की भर्ती होगी इसका खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2013 की भर्ती के बाद अलवर एआरओ के कोटे में करीब पांच सौ पदों की उपलब्धता रही थीं। ऐसे में सोल्जर, क्लर्क एसकेटी आदि के पांच सौ से छह सौ पदों पर भर्तियां हो सकती हैं।
साढ़ेपांच हजार ही पास कर पाए दौड़
27अगस्त से दो सितंबर तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में चली सेना भर्ती में अलवर के अलावा दौसा जिले के युवकों को भी मौका दिया गया था। इस बार अलवर में एजुकेशन हवलदार भर्ती भी हुई जिसमें प्रदेशभर के युवकों ने भाग लिया। सोल्जर, क्लर्क भर्ती के लिए जहां अलवर-दौसा के कुल 44 हजार 364 युवकों ने दौड़ लगाई वहीं एजुकेशन हवलदार बनने के लिए 32 सौ युवक दौड़े। शेष| 12 पर
इसमेंसोल्जर, क्लर्क और एजुकेशन हवलदार भर्ती में महज 5395 युवक ही दौड़ में पास हो पाए। इसके बाद शुरू हुए मेडिकल में 11 सौ युवक ग्राउंड फिट और करीब साढ़े चार सौ युवक अस्थाई तौर पर अयोग्य मिले। इन्हें अस्थाई बीमारी मसलन आंख, कान, नाक, लेस-ओवर वेट आदि के कारण जांच में रखा गया। इनके फिट होकर लिखित परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।