पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहड़ावती स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का अभाव

पहड़ावती स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का अभाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^‘पहड़ावतीमें अभी नई पीएचसी खुली है चिकित्सक की पोस्टिंग भी नहीं हुई है। पहले इस गांव में सब-सेन्टर भी नहीं था जिससे विभाग के पास भवन नहीं है और अभी सरकार ने पीएचसी लेवल का सामान भी उपलब्ध नहीं कराया है। अस्पताल में कार्यरत एएनएम के टायफाइड होने से वह अभी अवकाश पर है। -गजराजसिंह, बीसीएमओ-लक्ष्मणगढ़।

भास्कर न्यूज|गढ़ीसवाईराम

ग्रामपंचायत खेड़ा मंगल सिंह के गांव पहड़ावती के स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का अभाव होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार पहड़ावती का अस्पताल गांव के एक ग्रामीण के निजी कमरे में संचालित है। यहां चिकित्सा उपकरण नाममात्र की दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हैं। पीएचसी सेन्टर पर चिकित्सा विभाग की ओर से एक चिकित्सक, दो मेल नर्स, एक वार्ड ब्वॉय, एक एलएचवी एक एएनएम के पद सृजित है, लेकिन सरकार विभाग की उदासीनता के चलते एक एएनएम के भरोसे यह अस्पताल है। चिकित्सक सहित अन्य स्टॉफ की नियुक्ति अभी तक नहीं की गई है। ग्रामीण नहनजीराम मीणा, रामावतार,पप्पू, हीरालाल, मनीराम, कमल चन्द, बिजेन्द्र, लेखराज मीणा ने बताया कि एएनएम भी सप्ताह में एक बार गुरुवार को आती है। बाकी अन्य दिनों में इस निजी भवन में संचालित अस्पताल में कोई कर्मचारी नहीं आता। अस्पताल के कमरे में ताला भी नहीं होने से वह खुला ही रहता है। अस्पताल के संचालन के लिए ग्रामीणों की ओर से यह कमरा विभाग को निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ सुविधाएं नहीं होने से गर्भवती महिलाओं सहित बच्चों को जुकाम-बुखार जैसी मौसमी बीमारी के इलाज के लिए भी दस किलोमीटर दूर गढ़ीसवाईराम के अस्पताल जाना पड़ता है जिससे काफी असुविधा होती है। अस्पताल के नियमित नहीं खुलने के बारे में एएनएम ने पूछने पर बताया कि वह पिछले कई दिनों से बीमार होने के कारण नहीं सकी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां पीएचसी नई खुली है तथा विभाग के पास भवन उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीएचसी को नियमित खुलवाने तथा रिक्त पड़े चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति कर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

गढ़ीसवाईराम. किराए के भवन में संचालित स्वास्थ्य केंद्र के भवन के बाहर जमा ग्रामीण।