ट्रेन में मारपीट की शिकायत
अलवर| रेलवेइलेक्ट्रिक टेक्नीशियन जयपुर निवासी वीरेश कुमार पचौरी के ट्रेन में मारपीट की घटना हुई। इसकी अलवर स्टेशन पर जीआरपी से शिकायत की गई है। वीरेश ने बताया कि वह दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर में ड्यूटी पर था। इस दौरान ट्रेन के एसी आदि चेक कर रहा था। पैंट्री कार में विद्युत उपकरणों का दुरुपयोग होता देखा। शेष|12पर
इसकीशिकायत उच्चाधिकारियों से की। इस पर कर्मचारियों से विवाद हो गया। पैंट्री कार के मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने अपने साथियों के साथ वीरेश के साथ मारपीट कर दी। यात्रियों ने बीच बचाव कराया।