पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र 25 से, पितृ पक्ष का समापन कल

नवरात्र 25 से, पितृ पक्ष का समापन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्म-कर्म

शारदीयनवरात्र 25 सितंबर से शुरू होंगे। इसमें पहले बुधवार को श्राद्ध पक्ष का अंतिम अमावस्या का श्राद्ध निकाला जाएगा। श्राद्ध पक्ष से रुक मांगलिक कार्य अब नवरात्र शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाएंगे। पं. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को अमावस्या के श्राद्ध पर नाना नानी का श्राद्ध निकालने के साथ ही श्राद्ध पक्ष का समापन हो जाएगा। 25 सितंबर को नवरात्र के लिए घट स्थापना का समय सुबह 6.20 बजे से 7.50 बजे तक शुभ रहेगा। चर के चौघडिय़ा अभिजित मुहूर्त में सुबह 10 .49 बजे से 12.42 बजे तक भी घट स्थापना की जा सकेगी। गायत्री मंदिर में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह पांच से आठ बजे तक गायत्री महामंत्र का जाप इसके बाद यज्ञ होगा। 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे 9 कुंडीय यज्ञ होगा।