घोड़ाफेर चौराहे पर पथराव
घोड़ाफेरचौराहा के पास सोमवार रात महिलाओं से अभद्र व्यवहार की घटना के बाद अखैपुरा मोहल्लेवासियों राजपूत हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव में अरावली िबहार थाने के कांस्टेबल पूरण के चोट आई है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने हॉस्टल की तलाशी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक हॉस्टल का छात्र नहीं है। पुलिस का कहना है कि यह घटना के बाद कुछ युवक छात्रावास में घुस गए थे।
जानकारी के अनुसार सिलीसेढ़ के समीप श्योदानपुरा गांव के दयाराम गुर्जर का बेटा नवल सिंह रविवार को लापता हो गया था। नवल यहां बख्तल की चौकी पास रहकर पढ़ाई कर रहा है। लापता बच्चा शाम को बस स्टैंड के पास घूमता मिल गया। दयाराम गुर्जर उसकी प|ी बेटे को लेकर घर जा रहे थे। दयाराम की दिल्ली दरवाजा बाहर रिश्तेदारी है। बच्चे के लापता होने की जानकारी दयाराम गुर्जर की रिश्तेदार कमला देवी को मिली तो वह अखैपुरा मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ घोड़ाफेर चौराहे पहुंच गई। रात करीब साढ़े आठ बजे ये महिलाएं चौराहा के पास खड़ी थी। कुछ दूर पर सात-आठ युवक हंगामा कर रहे थे। ये युवक महिलाओं के पास गए और अभद्र व्यवहार करने लगे। इस पर महिला उनके साथ मौजूद लोगों ने विरोध किया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि युवक भाग कर राजपूत हॉस्टल चले गए और साथियों को ले आए। शेष|12पर
उन्होंनेमहिला उनके साथ मौजूद एक युवक के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने महिलाओं को गालियां भी दी। झगड़े का पता लगने के बाद अखैपुरा मोहल्ले से बड़ी संख्या में महिला पुरुष लाठी-डंडे लेकर घोड़ाफेर चौराहा पहुंच गए। भीड़ को आता देखकर युवक राजपूत हॉस्टल में घुस गए और हॉस्टल का गेट बंद कर दिया। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। घटना का पता लगने पर अरावली विहार थाना पुलिस की गाड़ी पहुंच गई। हॉस्टल के गेट पर काफी देर तक पथराव चला। तनाव की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सिटी सुरेंद्र सिंह राठौड़, डीएसपी साउथ सुखवीर सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे। क्यूआरटी, अरावली विहार, कोतवाली, शिवाजी पार्क थाना का जाप्ता भी बुलवा लिया। अधिकारियों को बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाकर शांत किया।
^ महिलाओं से अभद्र व्यवहार की घटना सामने आई है। एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह हॉस्टल का छात्र नहीं है। जिन महिलाओं के साथ घटना हुई वे