अलवर. जिलेके अस्पतालों में ओपीडी का समय एक अक्टूबर से बदल जाएगा। पीएमओ भगवान सहाय ने बताया कि राजीव गांधी अस्पताल में एक अक्टूबर से ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक तथा शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा। रविवार एवं राजपत्रित अवकाश में ओपीडी का समय सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगा।