पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसूली को लेकर दो मित्र संचालकों को नोटिस

वसूली को लेकर दो मित्र संचालकों को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| बिलजमा करने के एवज में सुविधा शुल्क वसूलने के आरोप में दो मित्र कियोस्क संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जांच अधिकारी प्रोग्रामर वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि शांतिकुंज स्थित उमेश फोटो स्टेट और बुध विहार स्थित यदुवंशी सायबर कैफे संचालक को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थाओं के यहां बिल जमा करने के एवज में 5 रुपए अतिरिक्त वसूलने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि सरकारी सेवाओं के लिए सरकार ने 30 रुपए शुल्क तय किया हुआ है। आमजन इससे ज्यादा पैसा नहीं दे। पालनहार, रोजगार विभाग सहित अन्य कार्यों में यदि कोई दस्तावेज स्केन किया जाता है तो आवेदक को इसका पैसा नहीं देना है। यदि कोई पैसे की मांग करता है तो जिला मित्र सोसायटी में शिकायत दी जा सकती है।