समाजसेवक देते हैं प्रेरणा
मुंडावर|खाद्य, नागरिकआपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री हेमसिंह भडाना ने कहा कि समाजसेवकों के काम युवाओं के लिए प्रेरणादायी होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन से समाजसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।
भडाना श्योपुर चौराहे पर समाजसेवक स्वर्गीय भूराराम भगत की मूर्ति का अनावरण कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को अपने गौरवमयी इतिहास के बारे में बताना चाहिए जिससे उन्हेें समाजसेवा की प्रेरणा मिले। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक धर्मपाल चौधरी ने कहा कि हमें समाज के लिए एेसे कार्य करने चाहिए जिससे हमारा समाज का विकास हो। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर विधायक कोटे से मूर्ति स्थल पर सिंगल फेस बिजली कनेक्शन कराने एवं नलकूप लगाने, ग्राम श्योपुर में पेयजल टंकी एवं मुख्य सड़क से ग्राम भेडंटा तक सड़क बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सीनियर सैकंडरी स्कूल खुलवाने एवं गौरव पथ बनवाने एवं एकीकरण के तहत जिन ढाणियों में विद्यालय बंद हो गए हैं उन्हें पुन: संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक शकुंतला रावत ने कहा कि समाजसेवी केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का विकास कर उसे आगे बढ़ाता है।
बहरोड़| दीपावलीपर्व के मद्देनजर इस बार राशन सामग्री का वितरण 10 तारीख से 30 तारीख तक किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री हेमसिंह भड़ाना ने मिडवे पर ठहराव के दौरान दी। इस दौरान मुुंडावर विधायक धर्मपाल चौधरी, रमेश रावत, रामफल गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। तहसीलदार गजानंद शर्मा ने मंत्री की आगवानी कर स्वागत किया।
मुंडावर. श्योपुर चौराहे पर प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मौजूद अितथि।