पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर मिनी ट्रक भिड़ंत में चार घायल

ट्रैक्टर-मिनी ट्रक भिड़ंत में चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| अलवर-राजगढ़मेगा हाइवे पर दादर के पास मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मिनी ट्रक चालक सुखबीर और ट्रैक्टर चालक संजय के अलावा ट्रैक्टर में सवार रामकिशोर और शंकर घायल हो गए।
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने मिनी ट्रक चालक सुखबीर को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जबकि ट्रैक्टर चालक और दो अन्य घायलों को हाइवे पेट्रोलिंग वाहन से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने बताया कि घायलों में शंकर की हालत गंभीर बनी हुई है।