- Hindi News
- त्योहार पर न्यू तेज टॉकीज के खाली प्लाट में होगी पार्किंग
त्योहार पर न्यू तेज टॉकीज के खाली प्लाट में होगी पार्किंग
त्योहारके मौके पर शहर में यातायात व्यवस्थित करने के लिए यूआईटी की ओर से न्यू तेज टॉकीज के खाली पड़े प्लाट में अस्थाई पार्किंग व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल यूआईटी सचिव महेंद्र लोढ़ा ने यातायात व्यवस्था देखने क्षेत्र की स्थित को देखने के बाद किया। यूआईटी सचिव विधायक दोनों ही शाम पांच बजे स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद दोनों ने ही स्थानीय दुकानदारों से बातचीत की।
त्योहार के अवसर पर यातायात व्यवस्थित करने को लेकर भी बातचीत हुई। इसके बाद ही दोनों ने मिलकर फैसला किया कि यहां पर दीपावली तक अस्थाई पार्किंग बनाई जाए। इससे लोगों को समस्या नहीं होगी। घंटाघर होपसर्कस पर खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से निजात मिलेगी। दोनों ने यह भी निर्धारित किया कि अस्थाई पार्किंग क्षेत्र के लिए दीपावली तक का ठेका दिया जाए। इस पर साइकिल के लिए दो रुपए और स्कूटर मोटर साइकिल के लिए तीन रुपए शुल्क रखा जाए। विधायक सिंघल ने बताया कि इससे शहर में त्योहार के समय होने वाली यातायात अव्यवस्था पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।