- Hindi News
- अधिकारियों को खुश नहीं करें, जनता की निष्पक्ष भाव से सेवा करें : महादेवा
अधिकारियों को खुश नहीं करें, जनता की निष्पक्ष भाव से सेवा करें : महादेवा
इन मांगों को लेकर हुई चर्चा
सम्मेलनमें ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित करने, नई भर्ती करने, वेतन आयोग लागू करने पेंशन देने की मांग को लेकर भी चर्चा हुई।
जगरामचौधरी अध्यक्ष बने
अखिलभारतीय डाक कर्मचारी यूनियन ग्रामीण डाक सेवक अलवर मंडल शाखा के रविवार को हुए चुनाव में जगराम चौधरी अध्यक्ष चुने गए। सुरेंद्र शर्मा सचिव, चंद्रगुप्त शर्मा कोषाध्यक्ष, रतन लाल मीणा दयाराम उपाध्यक्ष, घनश्याम शर्मा ऑडिटर, शिवलाल, कुंदनलाल शर्मा, सुरेश शर्मा, सत्यनारायण सैन वीर प्रकाश सैनी को संगठन मंत्री मनाया गया है।
अलवर|अखिल भारतीयडाक कर्मचारी यूनियन ग्रामीण डाक सेवक अलवर मंडल शाखा का रविवार को मुख्य डाकघर में द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता आॅल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव एसएस महादेवा ने ग्रामीण डाक सेवकों से कहा कि वे सेवक हैं। अधिकारियों को खुश करने के बजाय निष्पक्ष भाव से जनता की सेवा करें। डाक विभाग को और पब्लिक फ्रेंडली बनाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को जो अधिकार मिलने चाहिए थे, वे नहीं मिले हैं। इसके लिए लड़ाई जारी रहेगी। मोदी सरकार से लोगों को काफी अपेक्षा है। सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो फिर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण डाक सेवकों से आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे एंप्लाइज यूनियन के पूर्व डिविजनल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नरुका ने सरकार पूंजीवाद की ओर बढ़ रही है। श्रमिक हितों की अनदेखी कर सरकार श्रमिक विरोधी नीति बना रही है। उन्होंने सरकार की श्रमिक विरोधी नीति का विरोध करने के लिए कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। प्रवर अधीक्षक दिनेश मिस्त्री ने ग्रामीण डाक सेवकों से कहा कि वे शहीद भगतसिंह के विचारों को आत्मसाद कर अपने आप को सशक्त बनाए। अधिवेशन में जिला श्रमिक एवं कर्मचारी समन्वय समिति के पूर्व महामंत्री रोशनलाल चक्रवर्ती, केंद्रीय कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के के सचिव एन के माथुर, हरिओम चुघ एटक के प्रदेश सचिव तेजपाल सैनी ने भी विचार रखे।
अलवर. द्विवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते मुख्य अतिथि पृथ्वी सिंह नरुका।