351 कन्याओं का किया पूजन
अलवर। सेवा भारतीय की ओर से चमेली बाग स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 11 बजे कन्या पूजन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में 351 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारतीय के प्रांतीय मंत्री डॉ. नरोत्तम लाल गुप्ता, विभाग मंत्री रामबाबू शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, जिला मंत्री डॉ. पंकज गुप्ता, सहमंत्री डॉ. जयश्री बालन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।