पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिकोत्सव पर हुए कई कार्यक्रम

वार्षिकोत्सव पर हुए कई कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजापीजी महिला महाविद्यालय भगवाड़ी कलां में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का उद्‌घाटन प्रधान रीना यादव नीमराना प्रधान सविता यादव ने विधिवत फीता काट कर किया। इस अवसर पर प्रधान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक कार्यों में भग लेना चाहिए इससे आत्म बल मिलता है। इसी आत्म बल को आधार बनाकर कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न जैसी समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाकर जागृत करने का आह्वान किया। कृषि उपज मंडी सदस्य अजीत यादव पूर्व नीमराना प्रधान बलवान सिंह यादव ने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कारों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। समारोह से पूर्व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित सामाजिक बुराइयों पर नाटक संवाद पेश कर उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा मेधावी छात्राओं को स्मृति चिह्न प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था प्राचार्य नरेश कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया तथा संस्था निदेशक कंवर सिंह यादव चेयरमेन दलीप सिंह यादव ने नीमराना प्रधान पति मनोज यादव, सरपंच राजेश खिलाड़ी, एमपीएस अनुराधा, डीके यादव अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान ललिता यादव, पविता यादव, विद्यानंद यादव, कृपाल सिंह, अभिभावकगण सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कव्वालीकी प्रस्तुति दी

बर्ड़ोद| कस्तूरीदेवी धातरिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्ड़ोद में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी, रमसा) पं. तिलकराज पंकज ने कक्षा 12 वीं की छात्राओं को दीक्षा देने के बाद विदाई दी। उन्होंने विद्यालय को करीब 50 हजार रुपए का डिजिटल शिक्षा का सोफ्टवेयर उपहार में दिया और विद्यालय में दो कमरों का निर्माण कराने की घोषणा की। वहीं सरपंच सुनील भारद्वाज ने विद्यालय में एक कमरा निर्माण कराने आश्वासन दिया। इसके अलावा सरपंच ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देने वाली छात्राओं खेल क्षेत्र में परचम फहराने वाली बालिकाओं, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 11000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर छात्रा कुमारी मोनिका चौधरी ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। सरपंच ने छात्रा को 2100 रुपए का पुरस्कार दिया। ग्राम पंचायत कारोड़ा के पूर्व सरपंच पहलवान राजाराम गुर्जर ने विद्यालय विकास के लिए 5100 रुपए दिए। भामाशाह अश्विनी रस्तोगी, पवन, राजकीय भीमराज आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबेसिंह यादव ने भी छात्राओं को हौसला अफजाई की। प्रधानाचार्या सरिता यादव ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। व्याख्याता अंजना नामा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व छात्राओं ने कव्वाली नृत्य के कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विद्यालय विकास समिति के पूर्व सैन्य अधिकारी बंशीधर मीणा, जयपालसिंह, बदलूराम सैनी, रमेश धामा आदि मौजूद थे।

बहरोड़. सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देती छात्राएं।

बर्डोद. कव्वाली की प्रस्तुति देती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...