आप कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न
कोटकासिम| अंबेडकरभवन में आम पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें संगठन पर विस्तार एवं नए सदस्य बनाने पर विचार किया गया। बैठक में देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई प्रस्तावित बिजली दरों में वृद्धि का विरोध किया गया। इस अवसर पर किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मंजीत यादव, रविंद्र, जयवीर, राकेश शर्मा, सेक्टर इंचार्ज सूबे दीन, अमरीक सिंह, राजू शर्मा, हरदेव सिंह, जितेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत,अमित यादव, अजय, मनोज, विक्रम, नवल सिंह आदि मौजूद थे।