पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिकाएं सिख रही आत्मरक्षा के गुर

बालिकाएं सिख रही आत्मरक्षा के गुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयबालिका माध्यमिक विद्यालय जखराना में दस दिवसीय आत्म रक्षा शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शारीरिक शिक्षिका रेणुका यादव द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। शिक्षिका रेणुका यादव ने बताया कि स्कूल में अध्ययनरत दस वर्ष से अधिक की उम्र की बालिकाओं को भय मुक्त बनाने विपत्ति के समय आत्म रक्षा करने के लिए दस दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसका समापन शुक्रवार को किया जाएगा। शिविर में मार्शल आर्ट जूडो कराटे की नई तकनीक को सिखाते हुए अभ्यास कराया जा रहा है। स्कूल प्रधानाध्यापिका सुशीला यादव ने कहा कि बालिका आत्म रक्षा के गुर सीखने के बाद हर परिस्थितियों में अपना बचाव कर सकती है। इस मौके पर राकेश यादव, रेखा सिंघल, निप्पल यादव, देशराज यादव, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

बहरोड़. राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय जखराना में आत्मरक्षा के गुर सिखती बालिकाएं।

खबरें और भी हैं...