- Hindi News
- स्मार्ट वार्ड के लिए जनता तैयार करेगी घोषणा पत्र
स्मार्ट वार्ड के लिए जनता तैयार करेगी घोषणा पत्र
स्मार्टवार्ड स्मार्ट शहर के लिए अाप अपने बेहतर सुझाव देकर नगर परिषद चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार कर सकेंगे। शहर वार्ड में व्याप्त समस्याओं को मंच के सामने उठाने के लिए अापकी तैयारी और सकारात्मक सोच जरूरी है। समस्या और उनका समाधान खोजने के लिए दैनिक भास्कर ने शुक्रवार को एनईबी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेठ हरप्रसाद धर्मशाला में सुबह 10.30 बजे छठा रूबरू कार्यक्रम रखा है। इसमें वार्ड 38, 41, 42, 43, 44 45 के नागरिक जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद कराया जाएगा। इन छह वार्डों के नागरिक मंच के समझ अपनी बात को बेबाक रूप से रख सकेंगे। इसमें वार्ड में व्याप्त समस्या और उनके निदान बारे में सुझाव देंगे। भास्कर का उद्देश्य है कि जनता जनप्रतिनिधियों के बीच गहन मंथन के बाद वे खुद स्मार्ट वार्ड स्मार्ट शहर के लिए घोषणा पत्र तैयार करें।