पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 42 के नए राशन कार्ड आज से बंटेंगे

वार्ड 42 के नए राशन कार्ड आज से बंटेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड 42 के राशन उपभोक्ताओं के नए कार्ड शुक्रवार से बांटे जाएंगे। डीएसओ ललित जैन के अनुसार कार्डों का वितरण 21 सितंबर तक सुबह दस से शाम छह बजे तक किया जाएगा। वितरण किए जाने वाले कार्डों की सूची वार्ड के शास्त्री पार्क, एमवी पब्लिक स्कूल में चस्पा की जाएगी। डीएसओ के अनुसार शुक्रवार को कार्ड संख्या एक से एक हजार, शनिवार को 1001 से 2 हजार तक तथा रविवार को 2001 से 3132 क्रमांक के कार्डों का वितरण होगा। नया कार्ड लेने के लिए उपभोक्ताओं को पुराना राशन कार्ड, नए राशन कार्ड बनवाने के लिए किए गए आवेदन की रसीद लाना जरूरी होगा।

वार्ड 12 की पार्षद ने की शिकायत- वार्ड 12 की पार्षद हेमलता खंडेलवाल ने नए राशन कार्डों में खामियों और अधिकतर कार्डों का वितरण नहीं होने की शिकायत जिला कलेक्टर से की है। पार्षद के अनुसार अभी तक वार्ड के 30 फीसदी उपभोक्ताओं को नए कार्ड नहीं दिए गए हैं इसके अलावा काफी कार्डों में महज मुखिया का ही नाम है।