पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत करने पर धमकाने का आरोप

शिकायत करने पर धमकाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय फीलखाना में सर्व शिक्षा अभियान द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की संभाल के लिए संचालित संदर्भ कक्ष के बंद मिलने की शिकायत अधिकारियों से किए जाने के बाद शिक्षक द्वारा शिकायत करने वाले को धमकाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ओमशंकर यादव का कहना है स्कूल में संचालित यह संदर्भ कक्ष प्रतिदिन तो समय पर खुलता है और निर्धारित समय से पहले ही बंद हो जाता है। इस कक्ष के खुलने का समय सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक का है। बुधवार की शाम कक्ष के निर्धारित समय से पूर्व ही 5 बजे बंद होने की शिकायत जब उमरैण ब्लॉक आरपी दीपक भाटिया से की तो उन्होंने संबंधित शिक्षक से इस बात की पुष्टि की। इसके बाद संदर्भ कक्ष पर नियुक्त शिक्षक गुरुबचन सिंह मुझ पर नाराज हुए और उन्होंने मुझे धमकाया। गुरुवार सुबह भी जब यह कक्ष समय पर नहीं खुला तो एसएसए एडीपीसी राजकुमार जैन से इस मामले की शिकायत की। ओमशंकर का कहना है कि अधिकारी ऐसे लापरवाह कार्मिक पर कार्रवाई करने के स्थान पर उसे बचाने में लगे हुए हैं। इधर स्कूल एचएम राजेंद्र जैन का कहना है कि शिकायत मिली है, लेकिन शिक्षक गुरुबचन सिंह के किसी बैठक में गए हुए होने के कारण जवाब नहीं मिल पाया। शुक्रवार को स्कूल खुलने पर बात करूंगा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संदर्भ कक्ष पर कार्यरत शिक्षक गुरुबचन सिंह का कहना है कि मैंने ओमशंकर को धमकाया नहीं था सिर्फ यही कहा था कि आपको क्या मतलब वैसे मैं 5.30 बजे संदर्भ कक्ष पर ही मौजूद था।