- Hindi News
- राज्य की बदलती भूमिका से परिवर्तित होते हैं मानवाधिकार
राज्य की बदलती भूमिका से परिवर्तित होते हैं मानवाधिकार
कॉलेज छात्रों ने पूर्व प्राचार्य का जताया विरोध
राजर्षिकॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. घनश्यामलाल का कला कॉलेज में छात्रों ने विरोध जताया। छात्रों ने कॉलेज गेट बंद कर दिया और कॉलेज प्रशासन और पूर्व प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। मत्स्य यूनिवर्सिटी संघर्ष समिति संयोजक विष्णु चावड़ा और मनीष भेड़ी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। छात्रों का कहना था कि पूर्व प्राचार्य की स्वयं की जांच मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग में चल रही है। ऐसे में इन्हें बुलाना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। कॉलेज प्राचार्य द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में इन्हें बुलाने से छात्रों को आघात पहुंचा है। इस बीच शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद कॉलेज गेट खुलवाया। इस दौरान आरआर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक शर्मा, डेविस पटेल, नवरतन गुर्जर, संजय गुर्जर, भूपेंद्र भेड़ी, विक्रम गहनकर, शुभम, तरुण सहित कई छात्रनेता मौजूद रहे। इधर मुख्य वक्ता डॉ. घनश्यामलाल का कहना है कि मुझसे संबंधित सभी जांच खत्म हो चुकी हैं और सरकार द्वारा आयोग में मेरे निर्दोष होने की बात लिखित में भेज दी गई है अब सिर्फ आयोग से मेरे निर्दोष होने का पत्र आना बाकी है।
अलवर. कला कॉलेज में व्याख्यान के दौरान मौजूद अतिथि।