पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति पदाधिकारियों का धरना प्रदर्शन

समिति पदाधिकारियों का धरना-प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. सहकारीसाख समितियां एम्पलाइज यूनियन राजस्थान एवं प्राथमिक ऋण दात्री सहकारी समिति पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला नेहरू सहकार भवन पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

समिति के भरतपुर जिलाध्यक्ष हीरा सिंह एवं अलवर के जिलाध्यक्ष लियाकत हुसैन ने इस अवसर पर कहा कि सुराज संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने आश्वासन दिया था कि सरकार बनने पर सहकारी समिति कर्मियों की मांगों का निराकरण कर दिया जाएगा। लेकिन सरकार को बने पूरा एक वर्ष हो पूरा हाेने जा रहा है, अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया इसे लेकर 22 दिसंबर को जयपुर टोंक रोड स्थित शीर्ष बैंक के प्रधान कार्यालय पर कर्मचारियों द्वारा राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।