पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांढ़ण | संतोषीमाता मंदिर पर शुक्रवार को भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें बहरोड़ में 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रतिभा एवं वृद्धजन सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में समिति संयोजक कमलनयन शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम सेवा समिति नीमराना-बहरोड़ के तत्वावधान में बहरोड़ कस्बा स्थित कंचन वाटिका परिसर में 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे कक्षा दस एवं बारहवीं में वर्ष 2014 के दौरान 75 प्रतिशत अंक, स्नातक परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के 75 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध जनों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में समिति पदाधिकारी अनिल शर्मा, भोलाराम शर्मा मौजूद थे।