पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमवार से धरना देने की चेतावनी

सोमवार से धरना देने की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़ | ट्रकयूनियन सदस्यों ने शुक्रवार को एसडीएम को सांकेतिक धरना देने का ज्ञापन पत्र सौंपा। ट्रक यूनियन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने बताया कि सोतानाला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसआर फोइल्स कंपनी के पास ट्रक यूनियन का 53 लाख रुपए का भाड़ा पिछले कई माह से बकाया चल रहा है। कंपनी प्रबंधन से भाड़ा मांगने पर भी नहीं दिया जा रहा, जिससे वाहन मालिकों यूनियन को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर एसडीएम से मिलकर सोमवार से कंपनी के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना देने का ज्ञापन पत्र सौंपा गया।