- Hindi News
- नो एंट्री एरिया में घुसा ट्रोला, लगा जाम
नो एंट्री एरिया में घुसा ट्रोला, लगा जाम
बहरोड़. पंचायत समिति के सामने से ट्रोला हाईवे की ओर जाते हुए।
भास्कर न्यूज | बहरोड़
कस्बेके मुख्य सड़क पर सुबह 8 से रात 10 तक बड़े वाहनों की नो एंट्री होने के बावजूद दिनभर बड़े वाहनों का आवागमन होता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हेमंत जोशी, अनिल अग्रवाल, सुरेश सैनी, वेद इंजीनियर, कालू यादव आदि लोगों ने बताया कि कलेक्टर के आदेश से सुबह 8 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का मुख्य सड़क पर प्रवेश बंद किया गया है। इसके बावजूद भी मुख्य सड़क से दिनभर बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है।
मुख्य सड़क पर सीनियर स्कूल, पंचायत समिति सहित दर्जनों कार्यालय संचालित होते है तथा सड़क के आसपास ठेलियों पर फल-सब्जी की अस्थाई दुकानें संचालित होती है। इससे भीड़भाड़ रहने के कारण वाहनों की नो एंट्री लगा रखी है। मुख्य सड़क पर हरियाणा के नारनौल, नांगल चौधरी कुंड की ओर से वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। थाना प्रभारी विरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि नो एंट्री एरिया में वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।