पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी के हौद में गिरा सांड

पानी के हौद में गिरा सांड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़. राजकीयअस्पताल परिसर में नवनिर्मित धर्मशाला के पास शुक्रवार पानी के हौद में एक सांड गिर गया। सांड को एबीवीपी भारत विकास परिषद सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। भारत विकास परिषद सदस्य नरेश अग्रवाल सतीश गुप्ता ने बताया कि नवनिर्मित धर्मशाला के पास पानी का होद बना हुआ है। दो सांड आपस में लड़ रहे थे, जिसमें से एक सांड गिर गया। इस दौरान एबीवीपी के ओम यादव, सुशील यादव, अनिल सेठ, सुशील अग्रवाल, हुकम चंद यादव, माणक अग्रवाल आदि वन्यजीव प्रेमी मौजूद रहे।