वायरल बुखार से आधा दर्जन पशु मरे
माजरीकलां| कस्बासहित बीघाना में पशुओं में वायरल बुखार के कारण करीब आधा दर्जन पशु मर गए काफी संख्या में पशुधन बीमार है। इससे पशुपालक परेशान हैं। जानकारी के अनुसार माजरीकलां और बीघाना में पिछले एक सप्ताह से पशुओं में वायरल बुखार ने पैर पसार रखें हैं। इससे माजरीकलां में रामानन्द यादव, सुभाष यादव बीघाना में फूलसिंह यादव रणधीर यादव के लगभग आधा दर्जन पशु मरे गए तथा काफी संख्या में पशु बीमार चल रहे हैं। पशुपालकों ने बीमारी की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सकीय टीम भेजने की मांग की है।