भामाशाह शिविरों का प्रथम चरण पूरा
बहरोड़ ग्रामीण. पंचायतसमिति की सभी ग्राम पंचायतों में भामाशाह शिविरों का प्रथम चरण पूरा हो गया है। पंचायत प्रगति प्रसार अधिकारी कान्हाराम शर्मा ने बताया पंचायत समिति के अंतर्गत 29 ग्राम पंचायतों में भामाशाह शिविर के प्रथम चरण में कुल 28483 परिवारों में से 27900 परिवारों के 85383 सदस्यों का नामांकन किया गया तथा बैंक खातों के लिए 18499 आवेदन प्राप्त हुए।