दहेज प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार
मुंडावर | मुंडावरथाना पुलिस ने शुक्रवार को दहेज प्रताड़ना के आरोप में फरार चल रहे अजमेर निवासी विनोद पुत्र गणपत लाल मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी प|ी ने प्लाट दिलाने पैसों की मांग करने पर दहेज प्रताड़ना का मामला करीब एक वर्ष पूर्व दर्ज कराया था। आरोपी रेलवे में ड्राइवर पद पर दिल्ली में कार्यरत है।