- Hindi News
- विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
मुंडावर. विकास कार्यों का लोकार्पण करते विधायक अन्य।
मुंडावर | विधायकधर्मपाल चौधरी ने शुक्रवार को स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा 48 लाख 50 हजार के कराए गए डेढ़ दर्जन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें सैनिक विश्राम गृह में पेयजल टंकी सहित कस्बे में सीसी सड़क ईट खरंजा आदि के विकास कार्य है। इस मौके पर आयोजित समारोह में विधायक ने क्षेत्र विकास करने की बात कही। समारोह को भाजपा के प्रदेश सचिव सुरेश यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुरेश यादव, मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, मगन खंडेलवाल, सरपंच सतीश मीणा, उपसरपंच सोनू भारद्वाज, जगदीश सैनी, शकुंतला देवी, नत्थूराम मेघवाल, चेलाराम, किशोर चौधरी, शम्मी चौधरी, अरुण पंडित, कृपालसिंह चौहान, सरपंच बहादुर सिंह यादव, सुरेंद्र मीणा, महेश यादव, महिपाल तंवर, बलबीर गुर्जर, कश्मीर सिंह, सुंदरसिंह, ज्ञान गुर्जर, राजेश पटेल आदि मौजूद थे।
विधायक चौधरी ने मैन बाजार में श्याम मित्र मंडल के सहयोग से बनाई गई प्याऊ का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक ने प्याऊ के लिए एक बोरिंग का निर्माण करवाने की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष बुधराम गुप्ता ने बताया कि मैन बाजार में ग्राम पंचायत द्वारा करीब 20 लाख की लागत से बनाई गई जनता मार्केट का भी लोकार्पण किया।