पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्टर बनने के लिए मेहनत करो : शर्मीली

एक्टर बनने के लिए मेहनत करो : शर्मीली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शर्मीली राज

भास्कर न्यूज | अलवर

सबटीवी पर प्रसारित धारावाहिक \\\"बालवीर\\\' में बाल परी का किरदार निभा रही अभिनेत्री शर्मीली राज का कहना है फिल्म टीवी की दुनिया ग्लैमर भरी है। इसके प्रभाव में युवा एक्टर एक्ट्रेस बनाना चाहते हैं। इसके लिए मेहनत करो लेकिन किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आने के बजाए घरवालों पर भरोसा करो।

शर्मीली रविवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं। उन्होंने कहा कि फिल्म सीरियल में काम करने की चाह में युवा ऐसे अनजान लोगों के जाल में फंस जाते हैं, जो उनके जीवन को तबाह कर देते हैं। ऐसे लोगों से बचें। उन्होंने सोचा नहीं था कि वे टीवी सीरियलों में काम करेंगी। गारमेंट्स की दुकान पर एक फोटोग्राफर ने कपड़े खरीदते समय फोटो लिया। यह फोटो जब शहर में लगा तो मॉडलिंग के प्रति रुचि जागी। पहला सीरियल उन्होंने टी सीरिज के गुलशन कुमार का \\\"शिव महापुराण\\\' किया। इसमें पार्वती बनी। शर्मीली अब तक 15 गुजराती फिल्मों, एक बंगाली फिल्म, एक तेलुगू सीरियल कई टीवी सीरियल कर चुकी है। उन्होंने कई सीरियलों में नेगेटिव किरदार भी निभाए हैं। उन्होंने बताया कि \\\"बालवीर\\\' जैसे सीरियल बच्चों में वे संस्कार जागृत करने के लिए पेश किया जा रहा है, जिससे बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित हो। वे किसी भी स्थिति में हार नहीं माने और उनसे जूझें।

\\\"चायपर चुटकुले\\\' कार्यक्रम

सबटीवी की ओर से \\\"चाय पर चुटकुले\\\' कार्यक्रम जेल चौराहा स्थित महावर आॅडिटोरियम में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने चुटकुले सुनाए। इनमें राजनीति से लेकर शिक्षा तक पर व्यंग्य किया गया। कार्यक्रम में बाल परी के रूप में शर्मीली राज जब मंच पर आई, तो बच्चों ने जमकर तालियां बजाई। हाॅल सीटियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में राजेश जोशी, महेश गोयल, सुनील व्यास, दीपक पारीक, मनोज गुर्जर अन्य ने चुटकुले सुनाए। कार्यक्रम पेश करने से पहले आॅडिशन हुआ।