स्नेह मिलन समारोह मनाया
अलवर. प्रजापतिअधिकारी - कर्मचारी (सरकारी) प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह रविवार को प्रजापति छात्रावास में हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि फतेहराम वर्मा थे, जबकि अध्यक्षता नेत्र राम प्रजापति ने की। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, समाज के निर्धन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने सामूहिक आदि विषयों पर चर्चा हुई। भामाशाहों ने नवीन भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. रत्ती राम, डॉ. बत्तू सिंह, बीरबल, बहादुरसिंह, राजाराम, हनुमान सहाय, समय सिंह, डॉ. कैलाश इंजीनियर सुरेश आदि उपस्थित थे। संचालन प्रभुलाल प्रजापति ने किया। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. मुकेश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अलवर. स्नेह मिलन समारोह में मंचासीन अतिथि।