यादव अध्यक्ष बने
अलवर | कर्नलमोहर सिंह यादव को अलवर जिला पूर्व सैनिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। संघ की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सूबेदार मेजर एमएल यादव, कप्तान राम सिंह यादव तथा नायक जगमाल सिंह को चुना गया है। चुनाव अधिकारी कर्नल प्रदीप यादव उपचुनाव अधिकारी कप्तान उदय सिंह यादव सूबेदार सुंदर सिंह की देखरेख में चुनाव करवाए गए। चुनाव के लिए राजस्थान स्टेट पूर्व सैनिक संघ के उपाध्यक्ष कर्नल सुधीर यादव को पर्यवेक्षक लगाया था।