पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माकपा के राज्य सम्मेलन में भाग लेकर लौटे

माकपा के राज्य सम्मेलन में भाग लेकर लौटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | मार्क्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी के श्रीगंगानगर के रायसिंह नगर में आयोजित तीन दिवसीय 21वें राज्य सम्मेलन में भाग लेकर रविवार को कार्यकर्ता लौटे।

पार्टी के जिला सचिव मोहन सिंह राघव ने बताया कि सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात एवं राज्य प्रभारी हन्नान मोला ने संबोधित करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा का निजीकरण, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की और और इन समस्या से निपटने के लिए आगामी रणनीति तय की गई। सम्मेलन में मोहन सिंह राघव को राज्य कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। सम्मेलन में भाग लेने वालों में जरनैल सिंह, रमेश मजोका, कांती सिंह, जितेंद्र नरूका, मोहन सिंह राघव आदि शामिल थे।