पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया

व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. चर्चरोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में रविवार को व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया गया। इसी के साथ प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस डे पर आयोजित होने वाले 18 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई। कार्यक्रम में शामिल हुए ईसाई समुदाय के लोगों ने गरीब बच्चों की मदद के लिए सफेद लिफाफे में रखकर राशि दान दी। इस अवसर पर हुई विशेष प्रार्थना सभा में चर्च के पादरी एरिक मसीह ने प्रभु यीशु पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के जन्म से पूर्व जो भविष्यवाणी की गई, वे उनके जन्म पर साकार हुई। पादरी एरिक मसीह ने बताया कि व्हाइट गिफ्ट के रूप में मिली राशि से बांसवाड़ा में रहने वाले गरीब बच्चों को गर्म कपड़े भेजे जाएंगे। 21 दिसंबर रविवार को सुबह 9.30 बजे अराधना होगी। इसके बाद चर्च को सजाने का कार्य होगा।