सोनपाल, अरविंद फ्रांसिस विजेता
अलवर. जिलाएथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिलास्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ में सोनपाल, अरविंद फ्रांसिस विजेता रहे। दौड़ राजर्षि काॅलेज मैदान के गेट से शुरू हुई। सचिव भगवान दास सैनी ने बताया कि 18 वर्ष आयुवर्ग में फ्रांसिस प्रथम सुदेश द्वितीय रहे। 20 वर्ष आयुवर्ग में अरविंद प्रथम मोहम्मद इस्लाम द्वितीय रहे। पुरुष वर्ग में सोनपाल पहले धारा यादव दूसरे स्थान पर रहे।