- Hindi News
- विदेशी पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है सरकार
विदेशी पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है सरकार
अलवर| समाजवादीविचारक मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक डॉ.सुनीलम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की तर्ज पर देशी विदेशी पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। वे रविवार को यहां अरावली विहार में यूसुफ मेहरअली केंद्र इंसाफ की पहल पर आयोजित समाजवादी समागम में बोल रहे थे। डॉ.सुनीलम ने कहा कि देश की जनता इस समय काॅरपोरेट लूट के दौर से गुजर रही है। मेहनतकशों को जमीन, जंगल और जल से बेदखल किया जा रहा है। मोदी की भूमिका राष्ट्राध्यक्ष के रूप में कम, बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि के रूप में ज्यादा है। पूंजीवाद सांप्रदायिकता का गठबंधन देश के संसाधनों पर विदेशी कंपनियों के कब्जे के लिए काम कर रहा है। समाजवादी विचारक विजय प्रताप ने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतंत्र की अवहेलना कर देश में जानबूझकर माहौल खराब कर रही है। आजादी बचाओ आंदोलन के मनोज त्यागी ने राजसत्ता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जनविरोधी बनता जा रहा है। देश की पूंजी को विदेशियों को सौंपा जा रहा है। समागम में हरिशंकर गोयल, नीमकाथाना आंदोलन के कैलाश मीणा, मौलाना हनीफ, मुंशी खान सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। संचालन डॉ. वीरेंद्र विद्रोही ने किया। इस मौके पर ऐसे अनेक सम्मेलन आयोजित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया।
अलवर. समाजवादी समागम में विचार व्यक्त करते वक्ता।