पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| आदर्शविद्या मंदिर स्कीम चार में आयोजित दो दिवसीय विषय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन महावीरसिंह यादव जिला व्यवस्थापक आदर्श शिक्षा समिति ने किया। कार्यशाला में रामकिशन विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संभागियों को व्यक्तित्व विकास पर विस्तार से जानकारी दी जबकि मुरली मनोहर विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रशिक्षणार्थियों को विद्या भारती की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया और अपना लक्ष्य तथा समान विचारधारा से अपना लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया। कार्यशाला में ओमप्रकाश शर्मा प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख, बाबूलाल शर्मा प्रांतीय सेवा क्षेत्र शिक्षा प्रमुख एवं तिमन सिंह प्रांतीय संगीत प्रमुख ने भी विचार रखे। इस मौके पर आदर्श शिक्षा समिति की ओर से जिले में संचालित 5 संकुलों के विद्या भारती के आधारभूत विषयों पर संभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। समिति के जिला सचिव विजयसिंह पूनिया ने आभार जताया।