चंडीगढ़ एक्सप्रेस से नीलगाय टकराई
अलवर. शिवाजीपार्क रेलवे केबिन के पास रविवार शाम जयपुर- चंडीगढ़ एक्सप्रेस से नीलगाय टकरा गई। इससे ट्रेन के इंजन का हौजपाइप टूट गया। करीब 20 मिनट ट्रेन खड़ी रही। जानकारी के अनुसार शाम करीब 7.28 बजे शिवाजी पार्क केबिन के पास से जब जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस गुजर रही थी, तभी ट्रेन के इंजन से नीलगाय टकरा गई। इस हादसे में नीलगाय की मौत हो गई और इंजन का हौजपाइप टूट गया। ड्राइवर ने ट्रेन रोककर हौजपाइप ठीक किया। पटरी से नीलगाय का शव हटाने के बाद शाम 7.56 बजे ट्रेन रवाना हुई।