पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक शिक्षक के भरोसे आठ कक्षाएं

एक शिक्षक के भरोसे आठ कक्षाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जादू की आठ कक्षाओं के छात्र-छात्राएं एक अध्यापक के भरोसे अपने भविष्य को संवारने में लगे हैं। स्कूल में कार्यरत मात्र एक अध्यापक बीएलओ का अतिरिक्त कार्य भी कर रहे हैं। इससे अध्ययनरत बच्चों का भविष्य अंधकार मय बना हुआ है। इस संबंंध में ग्रामीणों ने गांव के जुगल किशोर सिंह के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी, बीईईओ उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि स्कूल में 65 छात्र और छात्राएं अध्ययनरत है और अध्यापक मात्र एक और उन्हें भी निर्वाचन विभाग के बीएलओ का अतिरिक्त कार्य सौंपकर गांव के बच्चों का भविष्य चौपट किया जा रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि शीघ्र ही चार अध्यापक की नियुक्ति की जाए अन्यथा मजबूरन वे अपने बच्चों के भविष्य की खातिर टीसी कटवा कर अन्य जगह व्यवस्था करेंगे और 25 दिसंबर को स्कूल पर तालाबंदी करेंगे।

यहां भी शिक्षकों की कमी

नगलाजादू के अलावा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाड़ला के अड़तीस और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के नब्बे छात्र-छात्राएं एक अध्यापक के भरोसे अध्ययन कर रहे हैं। यहां के ग्रामीण शिक्षा विभाग की लापरवाही से परेशान है और उन्हें अपने नौनिहालों के भविष्य की चिंता सता रही है।

^तीनोंस्कूलों में अध्यापक लगाने के प्रपोजल बनाकर भिजवाए जा चुके हैं। स्वीकृति मिलने पर व्यवस्था कर दी जाएगी। अपने स्तर से कोई भी व्यवस्था करने में असमर्थ है। -योगेंद्रसिंह, बीईईओ,कठूमर

राजकीय उप्रावि नगला जादू में अध्ययनरत 65 बच्चों का भविष्य अंधकार में

िशक्षा