पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व केन्द्रीय मंत्री पर विधायक की टिप्पणी की निंदा

पूर्व केन्द्रीय मंत्री पर विधायक की टिप्पणी की निंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| जिलाकांग्रेस कमेटी (खेलकूद प्रकोष्ठ) की बैठक रविवार को हुई, जिसमें विधायक की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री पर टिप्पणी और ओवरब्रिज खोलने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की निंदा की गई। प्रकोष्ठ प्रभारी अमित शर्मा ने शहर विधायक की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के खिलाफ शीशे के आगे फीता काटने की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह बात जनप्रतिनिधि काे शोभा नहीं देती। इसे भाजपा के विधायक भी निंदनीय बता रहे हैं। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयपाल यादव ने ओवरब्रिज खोलने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के मामले की निंदा की। प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाकर वाहवाही लूट रही है, जबकि शहर में सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।