ग्वार में 100 रुपए की गिरावट
अलवर | कृषिउपज मंडी में बुधवार को गेहूं को छोड़कर अन्य सभी जिंसों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक गिरावट ग्वार के भाव में 100 रुपए प्रतिक्विंटल की रही। केवल गेहूं में 20 रुपए की प्रतिक्विंटल की तेजी रही। कृषि उपज मंडी व्यापारी सुरेश जलालपुरिया ने बताया कि वायदा बाजार में नरमी के चलते यहां की कृषि उपज मंडी भी जिंसों के भाव में गिरावट रही। बुधवार को जिंसों के भाव निम्न रहे।