- Hindi News
- विधायक ने किया दुर्गा माता मंदिर का उद्घाटन
विधायक ने किया दुर्गा माता मंदिर का उद्घाटन
मांढ़ण. दुर्गा माता मंदिर के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते विधायक डाॅ. जसवंत यादव।
भास्कर न्यूज | मांढ़ण
नयागांवचक नं. एक में बुधवार को नवनिर्मित दुर्गा माता मंदिर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के समापन पर भंडारा होगा। मंदिर पर सरस्वती दयानंद आचार्य कथा वाचन कर रहे हैं। गांव की पहाड़ी पर नवनिर्मित मां दुर्गा एवं कुंदनदास महाराज के मंदिर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बहरोड़ विधायक डा. जसवंत यादव ने कहा कि प्राचीन समय में संतों की पहचान केवल तपस्वी के रूप में होती थी, जिनकी तपस्या का फल क्षेत्र के लोगों को मिलता था। ग्रामीणों को धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर जनसहभागिता निभानी चाहिए। समारोह में अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विजय यादव , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रामवतार यादव, एमपीएस अश्वनी टाइगर, भाजयुमो मंडल महामंत्री अशोक ठेकेदार, ईश्वर यादव, महावीर यादव, भीम सिंह आदि मौजूद थे।