दुर्घटना में दो घायल
बर्डोद. अलवर-बहरोड़राज मार्ग पर बर्डोद के एक धर्मकांटे के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो जाने से एक महिला सहित एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम ढिस निवासी बस्तीराम चौधरी पुत्र झाबरमल चौधरी बाइक से सोडावास से बर्डोद की ओर जा रहे थे। बहरोड़ से सोडावास जा रहे बाइक सवार मां-बेटा की बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें कौशल्या देवी जाट गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार बस्तीराम भी गंभीर घायल हो गया, जिनको उपचार के लिए बर्डोद अस्पताल लाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बहरोड़ रैफर कर दिया।